भारत में मोटोरोला ने अपना नया स्मार्टफोन Motorola Razr 60 लॉन्च किया। यह एक स्टाइलिश और आधुनिक फ्लिप-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन है। इसकी कीमत ₹49,999 है और यह शानदार डिज़ाइन, दमदार परफॉर्मेंस और GEMINI AI-आधारित फीचर्स के साथ आता है। यह उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो एक प्रीमियम फोल्डेबल फोन की तलाश में हैं। मोटोरोला ने कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास और विक्टस प्रोटेक्शन के साथ स्मार्टफोन की मजबूती को बेहतर बनाया है और धूल और पानी के प्रतिरोध के लिए IP48 रेटिंग दी है।
स्पेसिफिकेशन क्या है?
MOTO Razr 60 MediaTek Dimensity 7400X चिपसेट के साथ रेजर 60 पहला ऐसा फोन होगा जिसमें गूगल जेमिनी एक्सटर्नल डिस्प्ले शामिल होगा। गूगल के एआई के अलावा मोटोरोला ने फोन को कई खास एआई फीचर से भी लैस किया है जो फोन के लिए खास होंगे।
बाहरी स्क्रीन 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन को सपोर्ट करने में सक्षम होगी। अन्य सभी जानकारी नीचे दी गयी है-
श्रेणी | विवरण |
---|---|
डिस्प्ले | मुख्य स्क्रीन: 6.9″ FHD+ pOLED (LTPO), 120Hz, 3000 निट्स कवर स्क्रीन: 3.6″ pOLED, 90Hz, Gorilla Glass Victus |
प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 7300X |
GPU | Mali-G615 |
RAM | 8GB LPDDR4X + RAM Boost |
स्टोरेज | 256GB UFS 2.2 (एक्सपेंडेबल नहीं) |
रियर कैमरा | 50MP (OIS) + 13MP (Ultra-wide/Macro) |
फ्रंट कैमरा | 32MP |
कैमरा फीचर्स | Pantone कलर वैलिडेशन, जेस्चर कंट्रोल, AI सुधार |
बैटरी | 4,200mAh |
फास्ट चार्जिंग | 30W TurboPower |
वायरलेस चार्जिंग | 15W |
ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 15 (Hello UI) |
सॉफ्टवेयर सपोर्ट | 3 साल OS अपडेट, 4 साल सिक्योरिटी पैच |
AI फीचर्स | Catch Me Up, Pay Attention (Live Transcription) |
डिज़ाइन और हिन्ज़ | टाइटेनियम हिन्ज़ (500,000 फोल्ड्स) |
IP रेटिंग | IP48 (डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट) |
बॉडी फिनिश | Lightest Sky (मार्बल), Gibraltar Sea (फैब्रिक), Spring Bud (वीगन लेदर) |
कनेक्टिविटी | 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.3, NFC, GPS, USB Type-C |
ऑडियो | डुअल स्पीकर्स, Dolby Atmos |
अनलॉक फीचर्स | साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक |
कीमत और कलर वैरियंट :
Motorola Razr 60 की कीमत ₹49,999 है और यह शानदार डिज़ाइन, दमदार परफॉर्मेंस के साथ कई अन्य काम कर सकता है। मार्केट में यह Lightest Sky (पर्ल मार्बल फिनिश), Gibraltar Sea (फैब्रिक फिनिश), Spring Bud (वीगन लेदर फिनिश) मे उपलब्ध है जो कि एक बेहतरीन लुक देता है।
बाजार में उपलब्धता:
Motorola Razr 60 की बिक्री 4 जून से शुरू होगी अधिक जानकारी के लिए आप Motorola की आधिकारिक वेबसाईट और amazon और flipkart.com से भी खरीद सकते हैं। जानकारी के आधार पर बता दें कि यह प्रोडक्ट रिलायंस डिजिटल और अन्य Offline पर भी उपलब्ध होगा।
Razr 60 बनाम Razr 60 Ultra:
यदि आप एक प्रीमियम विकल्प की तलाश में हैं, तो Motorola Razr 60 Ultra भी उपलब्ध है जिसमें बेहतरीन फीचर्स और स्पेसिफिकैशन उपलब्ध हैं जो निम्नलिखित है।
- प्रोसेसर: Snapdragon 8 Elite
- RAM: 16GB LPDDR5X
- स्टोरेज: 512GB तक
- डिस्प्ले: 7-इंच मुख्य और 4-इंच कवर LTPO AMOLED स्क्रीन, 165Hz रिफ्रेश रेट
- बैटरी: 4,700mAh, 68W फास्ट चार्जिंग + 30W वायरलेस चार्जिंग
- कैमरा: ट्रिपल 50MP रियर कैमरा सेटअप
- कीमत: ₹1,04,999/-
अस्वीकरण (Disclaimer):
उपरोक्त स्पेसिफिकेशन और जानकारी Motorola Razr 60 स्मार्टफोन से संबंधित हैं और इन्हें विभिन्न विश्वसनीय स्रोतों से संकलित किया गया है।कंपनी द्वारा समय-समय पर तकनीकी सुधार या सॉफ़्टवेयर अपडेट किए जा सकते हैं, जिससे वास्तविक उत्पाद की विशेषताएँ यहाँ दी गई जानकारी से भिन्न हो सकती हैं।डिस्प्ले साइज, बैटरी परफॉर्मेंस, और कैमरा रिज़ल्ट्स वास्तविक उपयोग पर निर्भर करते हैं और ये भिन्न-भिन्न परिस्थितियों में अलग अनुभव दे सकते हैं।उत्पाद की उपलब्धता, कीमत और रंग विकल्प स्थान और समय के अनुसार बदल सकते हैं। कृपया खरीद से पहले आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत विक्रेता से जानकारी की पुष्टि अवश्य करें।
“खबरेज़.इन — खबर वही जो सही। ताज़ा अपडेट्स के लिए हमें फॉलो करें और हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें। यदि कोई सुझाव या प्रतिक्रिया हो, तो हमें कमेंट बॉक्स में बतायें। आपके साथ से ही हमारी पत्रकारिता मजबूत बनती है। धन्यवाद!”
Leave a Reply