बलूचिस्तान बड़े समय पहले से ही पाकिस्तान से अपने आप को पृथक और स्वतंत्र राष्ट्र की मांग कर रहा है लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के समय भारत-पाक युद्ध के बीच बलूचिस्तान ने विद्रोह कर दिया और खुद को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में बड़ा ऐलान कर दिया है। इस बात की पुष्टि बलूचिस्तान के लीडर MIR YAR BALOCH ने X Post पर बुधवार को औपचारिक तौर से बलूचिस्तान की आज़ादी की घोषणा कर दी। । Mir Yar Baloch ने भारत के साथ अन्य सभी वैश्विक संगठनों से समर्थन की अपील भी की है।

भारत मे हुए पहलगाम मे बड़ा आतंकी हमला होने के कारण से भारत सरकार ने आतंकी गतिविधियों पर निशाना बनाते हुए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और पाक में संदिग्ध आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया लेकिन किसी भी नागरिक और सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया। इस कार्यवाही पर बौखलाये पाकिस्तान ने गुजरात, राजस्थान और पंजाब के कुछ इलाकों में नागरिकों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इस बीच बलूचिस्तान को आपदा को अवसर में बदलने का समय मिला। बलूचिस्तान के हक और अधिकार के लिए लड़ने वाली बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान में काफ़ी हुड़दंग मचायें। आखिरकार एक बड़ा फैसला लिया और वह फैसला था, आज़ादी का!
आखिर क्या है वजह :
बलूचिस्तान शुरू से ही पाकिस्तान सरकार और आर्मी के द्वारा दशकों से यतनाएं झेलते आ रहे हैं। पाकिस्तान के द्वारा बलूचिस्तान पर दशकों से चली आ रही हिंसा,बर्बरता, जबरन गायब किये जाने और मानवाधिकार के उलंघन किया जा रहा है। ऐसा बलूचिस्तानियों का कहना है।

जहां तक कि बलूचिस्तान पाकिस्तान का एक बहुत बड़ा हिस्सा है, इसी कारण पाकिस्तान का 20% खनिज उत्पादन बलूचिस्तान से होता है। साथ ही चीन के अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के इरादे से पाक-चीन कॉरीडोर भी बनाया है। ताकि चीन को समुद्री व्यापार में सुगमता आए। पाकिस्तान बलूचिस्तान के प्राकृतिक संसाधनों का दोहन तो खूब कर रही है। लेकिन उनके हक और अधिकार का दमन कर रही है। यही कारण है कि बलूचिस्तान अपनी मुक्ति के नये मार्ग गढ़ती रहती है।
भारत और वैश्विक मंचों से मांगा समर्थन:
बलूचिस्तान के ACTIVIST और लीडर MIR YAR BALOCH ने अपने X पोस्ट में भारत और वैश्विक संस्थाओं से समर्थन की अपील की है। और कहाँ है कि बलूचिस्तान के लोगों ने अपना राष्ट्रीय फैसला ले लिया है। लाखों बलूच लोग सड़कों पर है, यह उनका फैसला है। भारत और बाकी देश समर्थन में आयें और हमें स्वतंत्र राष्ट्रीय देश के रूप में दर्जा दें।

पोस्ट में MIR YAR BALOCH मे IMF, विश्व बैंक, UNESCO, UNICEF, विश्व स्वास्थ्य संगठन, एशियाई विकास बैंक और अन्य अंतरराष्ट्रीय मानवीय संगठनों से अनुरोध किया गया है कि वे बलूचिस्तान के लिए आपातकालीन धनराशि की घोषणा करें। ताकि इस धन का उपयोग बलूचिस्तान बैंक की स्थापना और एक लोकतांत्रिक बलूचिस्तान राज्य की स्थापना में मदद के लिए किया जा सके।
पाकिस्तान पर गंभीर आरोप:
ACTIVIST और लीडर MIR YAR BALOCH ने पोस्ट के मध्यम से यह भी कहा कि पाकिस्तान 1947 से 2025 तक पश्चिमी देशों, IMF और विश्व बैंक से अरबों डॉलर की सहायता प्राप्त की, लेकिन इसका उपयोग आतंकवाद को बढ़ावा देने में किया। जिसमे अरबों डॉलर आतंकी गतिविधियों के खिलाफ़ लड़ने के नाम पर लिया।

लेकिन 1970 के दशक में मुजाहिद्दीन जैसे आतंकी संगठनों का सहारा लेकर सोवियत यूनियन और अफगानिस्तान को तोड़ने का काम किया। पोस्ट में कहा कि पाकिस्तान अपनी आतंकवादी गतिविधियों के कारण वैश्विक शांति के लिए स्थायी खतरा है।
भारत और बलूचिस्तान:
MIR YAR BALOCH ने 10 मई को X पोस्ट में भारत-पाक के बीच चल रहे युद्ध मे भारत का समर्थन किया था। पोस्ट मे यह कहा कि पाकिस्तान का साथ चीन है और हम भारत सरकार का समर्थन करते हैं। इस तरह पोस्ट में 2-3 फोटो भी था जो कि भारत और बलूचिस्तान के संबंधों को मजबूत बनाए रखने के इरादे से लगाया गया था।
लेकिन विषय यह है कि क्या भारत सरकार बलूचिस्तान के समर्थन में आएगी या नहीं? भारत सरकार की तरफ से अभी इस मामले में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आयी है। लेकिन बलूचिस्तान के समर्थन करने से पाकिस्तान में पल रहें आतंकियों के बल को कमजोर कर सकती है।

बलूचिस्तान की स्वतंत्रता भारत और विश्व के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। विश्व और अन्य संगठनों को समझना चाहिए कि बलूचिस्तान की यह अपील एक मजबूत अपील है, जिसमें पाकिस्तान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय सहायता के दुरुपयोग करने की कार्यवाही को कमजोर किया जा सकता है। बलूचिस्तान को एक स्वतंत्र लोकतांत्रिक राज्य के रूप में स्थापित करने से बलूचों को एक स्वतंत्र जीवन जीने का हक मिल सकता है और विश्व को आतंक को खत्म करने का बेहतर विकल्प!
इस विषय में आपकी क्या राय है। हमें कमेंट करके बताएं क्योंकि आपकी राय हमारे विश्लेषणों को सटीक और उत्कृष्ठ बनाने में मदद करती है। खबरेज़ – ख़बर वही, जो सही! अपने पाठकों और उपयोगकर्ताओं के जनवादी विचारों और आदर्शों का एक मंच है। जिसमें लोगों अभिव्यक्ति की आज़ादी और अधिकारों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानती है। हमसे जुड़े रहने के लिए हमारे साइट को सबस्क्राइब करें और अन्य सोशल मीडिया हैंडल जैसे FACEBOOK , TELEGRAM और WHATSAPP से जुड़ सकते हैं। धन्यवाद !!
Leave a Reply