22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बायसरण वैली में एक भीषण आतंकी हमला हुआ, जिसमें कम से कम 28 पर्यटक मारे गए और 20 से अधिक घायल हुए। यह हमला हाल के वर्षों में सबसे गंभीर नागरिक हमलों में से एक माना जा रहा है।4 से 6 आतंकियों ने सैन्य वर्दी में आकर पर्यटकों पर AK-47 और M4 कार्बाइन से अंधाधुंध फायरिंग की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आतंकियों ने पीड़ितों से ‘कलमा’ पढ़ने को कहा, और केवल मुस्लिमों को छोड़ दिया। जबकि वहाँ के निवासियों का कहना है कि मरने वालों में से एक मुस्लिम भी है जिसका नाम आदिल हुसैन शाह है। मरने वालों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, गुजरात, ओडिशा, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लोग शामिल थे।

इस हमले की जिम्मेदारी ‘द रेसिस्टन्स फ्रंट’ नामक आतंकी संगठन ने ली है। यह संगठन लश्कर-ए-तैयबा और हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़ा हुआ है। आतंकियों ने कहा कि उन्होंने यह हमला कश्मीर में “बाहरी लोगों की बस्ती और ‘जनसांख्यिकीय बदलाव’ के खिलाफ किया।”
कश्मीर की अवाम आतंकी हमले का पुरजोर विरोध कर रही है। कुछ मीडिया चैनलों के विवादित सवालों के लेकर लोगों ने विरोध करते हुए बोला कि कुछ मीडिया चैनल नफरत की राजनीति कर रहें हैं, इस हमले को हिन्दू-मुस्लिम का नाम दे रहे हैं।जबकि आतंकी हमले का कोई धर्म या मजहब नहीं होता।
यह घटना कश्मीर में सुरक्षा हालातों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। फिलहाल जांच जारी है और देखतें हैं केंद्र में बैठी मोदी सरकार की आगे क्या ठोस कदम उठाती है। आगे के अपडेट के लिए खबरेज़ से जुड़ें रहें जिससे आगे की जानकारी आप तक पहुंचायी जाये।












Leave a Reply